फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   husband beaten by in-laws

पत्नी को बिदा कराने गए पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 25 May 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
husband beaten by in-laws
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पिता के साथ ससुराल में पत्नी को विदा कराने गए पिता-पुत्र को ससुरालीजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े। किसी तरह बीच बचाव करके जान बचाई। घायल बेटा पिता को लेकर कोतवाली पहुंचा। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे चितऊ गांव निवासी राम मिलन ने अपने बेटे राहुल की शादी एक वर्ष पहले सलोन कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी रामप्रताप की की बेटी श्यामा के साथ की थी। वह काफी दिनों से ससुराल में ही रह रही थी। सोमवार को पिता राम मिलन अपने लड़के राहुल के साथ वधु श्यामा की विदाई कराने आए हुए थे। मायके पक्ष के लोगों ने लड़की की विदाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

लड़के के पिता ने कारण पूछा तो लड़की के भाई मुन्ना यादव और उसकी पत्नी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने दोनों पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। खून से लथपथ पिता को लेकर राहुल सलोन कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed