{"_id":"bd0ac6dc2a1fa1c81bb8e82139c2aa5a","slug":"ht-line-with-the-current-juvenile-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के करंट से किशोर की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी दौरान से गुजरी बिजली की लाइन से चिपक गया। साथियों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराई। खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सगुनी गांव निवासी नीरज कुमार (12) कस्बा स्थित दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खीरों में कक्षा-सात का छात्र था। उसका पिता बाल गोविंद लोध अहमदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है।
सोमवार को नीरज अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित बाग गया था। वहां वह अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा। उसने पेड़ से ही एक हरी डाल तोड़ कर उसका डंडा बनाया। फिर इसी डंडे से अमरूद तोड़ने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान डंडा पास से गुजरी बिजली की लाइन से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते नीरज का हाथ जल गया और पेड़ पर ही उसने दम तोड़ दिया।
दोस्तों की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने खीरों उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई और पुलिस को सूचना दी। एसओ आरपी रावत ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतरवाया।
एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा। अवर अभियंता आरके पाल का कहना है कि घटना की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।