फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

अवैध क्लीनिक किया गया सील, संचालक भागा, सहायक को पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hospital
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहा पर झोलाछाप आरबी पंकज के नाम से संचालित अवैध क्लीनिक पर डीएम ने शिकायत के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस यहां छापा मारा। यहां इलाज कराते लोग भी मिले, क्लीनिक तत्काल सील कर दिया गया।
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक आरबी पंकज भाग निकला, जबकि उसका सहायक गिरफ्तार कर लिया गया। झोलाछाप के विरुद्ध पहले से अवैध क्लीनिक संचालित करने का केस दर्ज था।
शिकायतकर्ता शशि पणि त्रिवेदी ने शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में हो रहे संपूर्ण समाधान दिवस में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद क्लीनिक संचालित होने की शिकायत की थी। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिस पर एसडीएम विनय कुमार मिश्र, सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर क्लीनिक सील कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इलाज करा रहे तीन मरीजों को उनकी सहमति पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया। जबकि क्लीनिक के एक सहायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। डीएम के निर्देश पर क्लीनिक सील कर दी गई।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस
छापे के समय क्लीनिक के सहायक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही। अंत में पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो पाई। जहां तीन मरीज इलाज कराते मिले। पुलिस ने क्लीनिक के सहायक को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed