फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

सीएमओ समेत 11 अफसरों को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में मरीज देखने का हुक्म

Thu, 24 Jun 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
hospital
रायबरेली। कोरोना संक्रमण और डॉक्टरों की कमी को देखते हुए शासन ने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सप्ताह में तीन-तीन अस्पतालों में ओपीडी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी 11 एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओपीडी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अगले तीन सप्ताह की ओपीडी का कार्यक्रम घोषित करके तय तारीखों में अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का इजाज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं हैं। ऊपर से डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। प्रशासनिक पद पर पहुंचने के बाद डॉक्टर मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने प्रशासनिक पदों पर पहुंचने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन-तीन दिन अस्पतालों में ओपीडी करने के आदेश दिए हैं।
इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के आदेश दिए गए हैं। तीन जुलाई तक का कार्यक्रम घोषित किया गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे।
इसी तहत अन्य एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ की ओपीडी का कार्यक्रम भी घोषित करके तय तारीखों पर संबंधित अस्पतालों में पहुंचकर ओपीडी के आदेश दिए गए हैं।
इन अस्पतालों में ओपीडी करेंगे एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ
सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. कृष्णा सोनकर पहले सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को लालगंज, दूसरे में खीरों और तीसरे सप्ताह में बछरावां में ओपीडी करेंगी।
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान मंगल, गुरु व शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी सोमवार को भूएमऊ, गुरुवार व शनिवार को बेलाभेला में ओपीडी करेंगे।
एसीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सोम, बुध और शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। संयुक्त निदेशक डॉ. राधाकृष्ण बुधवार व शुक्रवार को महराजगंज सीएचसी और सोमवार को जिला क्षय अधिकारी कार्यालय में ओपीडी करेंगेे।
संयुक्त निदेशक डॉ. पीके बैसवार सोम, बुध व शुक्रवार को सीएचसी सलोन में ओपीडी करेंगे। एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार मंगल, गुरु और शनिवार को अमावां सीएचसी में ओपीडी करेंगे।
संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज शुक्ला सोम, बुधवार और शुक्रवार को जगतपुर सीएचसी व पीएचसी हरदीटीकर में ओपीडी करेंगे। संयुक्त निदेशक डॉ. आरबी यादव मंगलवार को ऊंचाहार, गुरुवार को रोहनियां और शनिवार को कुष्ठ क्लीनिक में ओपीडी करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार रावत शहर की किसी भी पीएचसी में ओपीडी करेंगे।

शासन से सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सप्ताह में तीन-तीन ओपीडी करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के अनुपालन में ओपीडी का कार्यक्रम घोषित करके सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और संयुक्त निदेशकों को ओपीडी करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed