फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

50 बेड का खुलेगा हाईटेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, भवन निर्माण शुरू

Tue, 08 Jun 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hospital
रायबरेली। कोरोना संक्रमण में इलाज के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा की अहम भूमिका सामने आने के बाद जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सा का विस्तार होगा। शहर के नया पुरवा में 50 बेड के हाईटेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी पैकफेड ने भवन के निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

करीब 7.44 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के साथ ही ओपीडी कक्ष, दवा कक्षा, सामान्य सर्जरी सहित मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में शहर के नयापुरवा में 20 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। इसी स्थान पर उपलब्ध जमीन पर 50 बेड का हाईटेक आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अस्पताल के भवन का निर्माण 7.44 करोड़ से अधिक रुपये में कराया जाएगा। अस्पताल में ऑपरेशन तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अब तक जिले के किसी भी आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है।
मरीजों को भर्ती करके इलाज के साथ ही योगा के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल के लिए भवन निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है।
निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया। उन्होंने ठेकेदार जितेंद्र सिंह को मानक के अनुरूप भवन के निर्माण का कार्य समय से पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।
पैकफेड के सहायक अभियंता ने बताया कि 50 बेड के अस्पताल के भवन के निर्माण का कार्य आरंभ करवा दिया गया है। समय से से काम को पूरा करवाया जाएगा।
शासन की मंशा पर पानी फेर रहा सिडको, वेलनेस सेंटर का बजट दबाया
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से जिले में योगा को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 10 हेल्थ वेलनेस सेंटरों का बजट उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (यूपी सिडको) करीब आठ महीने से दबाए बैठा है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील ने बताया कि पिछले साल सितंबर में ही यूपी सिडको को पहली किस्त जारी की गई थी, लेकिन अब तक हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण का कार्य आरंभ नहीं कराया गया है।
इसके लिए यूपी सिडको के अधिकारियों को कई बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन काम शुरू नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति हेल्थ वेलनेस सेंटर 2.31 लाख रुपये में बनाया जाना है। समय से सेंटरों के न बन पाने के कारण शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

जिला मुख्यालय पर 50 बेड के हाईटेक आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण का कार्य निर्माण एजेंसी पैकफेड ने शुरू करवा दिया है। जल्द ही अस्पताल संचालित होने के बाद जिले के लोगों को आयुर्वेद से संबंधित बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
डॉ. अरुण कुमार कुरील, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed