फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Home minister attack on SP Cheif

यूपी में कोई बाहुबली नहीं, अब सिर्फ बजरंगबली : अमित शाह

Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Home minister attack on SP Cheif
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/ऊंचाहार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि योगीजी ने यूपी में कानून व्यवस्था ठीक कर दी है, लेकिन कुछ दिन पहले अखिलेश यादव पूछ रहे थे कि कानून व्यवस्था में क्या काम हुआ है।
विज्ञापन

अरे! अखिलेश बाबू आपको कुछ नहीं दिखाई देगा, क्योंकि जिनके चश्मे पीले होते हैं, उनको पीला ही पीला दिखाई देता है। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है, लेकिन यहां पर कोई विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में अब कोई बाहुबली नहीं, अब सिर्फ बजरंगबली हैं। वह शुक्रवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कमोली में भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य और सदर क्षेत्र के एक लॉन में अदिति सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में हर जिले में माफिया मुख्यमंत्री बनकर बैठे थे। गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन अब यूपी में कोई बाहुबली नहीं बचा है।
अब सिर्फ बजरंगबली हैं। कई सालों तक सपा-बसपा बुआ-बबुआ की सरकारें चलती रहीं, लेकिन इन लोगों ने जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं किया। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सपा व बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इन चरणों में भाजपा की 300 सीटों की नींव रख गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। गांधी परिवार ने चार पीढ़ियों तक राज किया, लेकिन महिलाओं को गैस सिलेंडर नहीं दे पाए।
मोदीजी जब वैक्सीन का टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित कर रहे थे तो अखिलेश ने ट्विट कर कहा कि टीका मत लगाना यह मोदी का टीका है, लेकिन बाद में वह डर गए और खुद टीका लगवा लिया।
उन्होंने कहा कि अगर यूपी की जनता उनकी बात मानती तो तीसरी लहर में सुरक्षित नहीं रहती। केंद्रीय गृहमंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब धारा 370 हटाने का बिल आया तो अखिलेश यादव ने कहा कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

पुलवामा हमले के बाद मोदीजी ने 10 दिन में पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवादियों को सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने रायबरेली में विकास नहीं किया, बल्कि यहां की जनता को ठगने का काम जरूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed