फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Holi brings cheer to markets, with colour and gulal being sold

Raebareli News: होली पर बाजारों में राैनक, रंग-गुलाल की खरीदारी

Mon, 02 Mar 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Holi brings cheer to markets, with colour and gulal being sold
घंटाघर चौराहा के पास लगी दुकान से रंग खरीदते लोग।
रायबरेली। रंग बरसे भीगे चुनर वाली...होली खेले रघुवीरा... जैसे गीत सुनाई देने लगे हैं। होली को लेकर उल्लास बाजार से लेकर घर तक दिखने लगा है। बाजार चहल-पहल बढ़ गई है। लोग भी होली के लिए बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों की पसंद पिचकारी है। बच्चों ने पिचकारी और अलग अलग रंग खरीदने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


हर कोई होली के उल्लास व उमंग में डूबा नजर आ रहा है। रविवार को बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। कपड़े, क्रॉकरी के अलावा नमकीन की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखी। फिजा में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। घरों में गुझिया आदि बननी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


रविवार को शहर के सब्जीमंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट, सराफा बाजार, रेलवे स्टेशन रोड सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कपड़े, पिचकारी और रंगों के साथ खाने-पीने की वस्तुएं भी खूब खरीदी गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी चिप्स, पापड़ और नमकीन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। डिमांड अधिक होने के कारण चिप्स और पापड़ों के रेट भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक बिक रही पिचकारी
सुपर मार्केट में रविवार को लोगों ने बच्चों के साथ खरीदारी की। यहां पर 50 रुपये से 800 रुपये तक की पिचकारी बिक रही है। हथौड़ा, मोटू पतूल, कार्टून, डबल इंजन पिचकारी खास पसंद की जा रही हैं। एवेंजर्स की पिचकारी भी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। साथ ही सिलिंडर वाली पिचकारी बड़े खरीद रहे हैं। सिलिंडर पिचकारी एक किलो से लेकर पांच किलो तक बिक रही हैं।


गुलाबी और गेरुआ गुलाल की पसंद सबसे अधिक
होली पर गुलाबी और गेरुआ गुलाल खूब बिक रहा है। 250 ग्राम का गुलाल 80 रुपये में है वहीं इसकी पांच किलो की बोरी 2 हजार रुपये में बिक रही है। इसी के साथ पीला और हरा अबीर पसंद किया जा रहा है। सेटेंड गुलाल और अबीर की खुशबू भी लोगों में होली का उत्साह भर रही है।

पिचकारी व रंग के रेट
पिचकारी कार्टून- 200 से 450 रुपये तक
डबल इंजन पिचकारी-200 से 350 रुपये तक
एवेंजर्स पिचकारी-400 से 500 रुपये तक
सिलिंडर पिचकारी-500 से 800 रुपये तक
अबीर-80 रुपये से 100 रुपये तक (250 ग्राम)
गुलाल-70 रुपये से 90 रुपये तक (250 ग्राम)
हर्बल रंग की डिब्बी- 100 से 150 रुपये तक (50 ग्राम)
साधारण रंग की डिब्बी-50 से 70 रुपये तक (50 ग्राम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed