फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hockey

हॉकी सीरीज में पटना ने बनाए रखी बढ़त

Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
hockey
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में चल रही रायबरेली मैत्री हॉकी सीरीज में पटना की टीम जीत के साथ दबदबा बनाए हुए है। बाकी चार टीमें भी जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। शुक्रवार को खिताबी मुकाबलों के साथ ही बालिकाओं और वरिष्ठ खिलाड़ियों के मैच भी होंगे।
विज्ञापन

पहले दिन पटना की टीम ने अपने दोनों मैच जीते थे। दूसरे दिन आरके राय हॉकी पटना ने रायबरेली को 5-2 से हराकर तीसरा मैच भी जीत लिया। पटना की ओर से मो. अली ने दो, जयदास, दानिश और आतिफ ने एक-एक गोल किया। रायबरेली से सक्षम ने दो गोल किए।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान रहे। लार्ड कृष्णा हॉकी एकेडमी सहारनपुर और रायबरेली के बीच हुए मुकाबले का शुभारंभ रमेश कुमार ने किया। दो-दो गोल दागकर दोनों टीमें बराबरी पर रही। सहारनपुर से हरकीरत सिंह ने दो गोल और रायबरेली से सक्षम ने दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगला मैच प्रतापगढ़ जिले की दोनों टीमों के बीच हुआ। अनवर हॉकी सोसाइटी ने डीएचए को 6-1 से पराजित किया। अनवर सोसाइटी से अमन ने दो, अर्श ने एक व मोहम्मद ने तीन गोल किए। डीएचए के अभिषेक ने गोल किया।
मुख्य अतिथि मुकेश सिन्हा ने परिचय प्राप्त किया। चौथे मैच में सहारनपुर और डीएचए प्रतापगढ़ की टीमें भिड़ीं। सहारनपुर ने 2-1 से जीत हासिल की। सहारनपुर के कैफ और अरमान ने, प्रतापगढ़ के अभिषेक पाल ने गोल किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सिखाई खेल की बारीकियां
रायबरेली मैत्री हॉकी सिरीज में शामिल टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी यहां पहुंचे। सीरीज के पहले दिन के मैच होने के बाद बुधवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर खान, प्रेम और नीरज पंत ने सभी हॉकी खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाईं। उप क्रीड़ा अधिकारी एवं हॉकी कोच संतोष कुमार ने बताया कि अनवर खान प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

प्रेम रेलवे में हॉकी कोच के साथ ही चीफ सेलेक्टर भी हैं। नीरज पंत लखनऊ में पूर्व हॉकी कोच रह चुके हैं। तीनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, जिनके आने से सीरीज में शामिल टीमों के खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने और समझने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि भविष्य में हॉकी कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed