फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   High tension current retired military man deaths

हाईटेंशन करंट से रिटायर्ड फौजी की मौत

Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन में सरिया छू जाने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं मौके पर मौजूद कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों सिंचाई के लिए बनी नाली में डाले गए पाइप की सफाई के लिए सरिया को सीधा कर रहे थे। पाइप में कचरा फंसा था, जिससे पानी नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन


घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया। एसडीएम रामअक्षयवर ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

गदागंज-डलमऊ मार्ग पर ऊधनपुर मजरे बरारा बुजुर्ग गांव के पास रोड के नीचे सीमेंट का पाइप पड़ा है।  माइनर और नलकूपों का पानी नाली के जरिए आकर इसी पाइप के सहारे खेतों तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा फंसने के कारण यह पाइप जाम हो गया था। गांव के रिटायर्ड फौजी दिनेश प्रताप यादव (60) को अपने खेतों की सिंचाई करनी थी। इसलिए गुरुवार को वह पाइप की सफाई करने के लिए पहुंचा।

पूरे झूरी मजरे खोदायपुर निवासी किसान राम कुमार भी उसके साथ गया था। पाइप की सफाई के लिए दोनों लोहे की सरिया को सीधा कर रहे थे। इसी बीच सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे उसमें करंट उतर आया।

करंट लगने से फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं किसान गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे से आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर गदागंज पुलिस पहुंची। दोनों को सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राम कुमार की हालत नाजुक होने पर उसे भर्ती कर लिया।


सूचना पर उपजिलाधिकारी रामअक्षयवर, क्षेत्रीय लेखपाल राम प्रताप के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। कहा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed