फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   high merit for admission in firoj gandhi college

एफजी में दाखिले की हाई मेरिट

Sat, 11 Jul 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम में दाखिले की मेरिट सूची इस बार भी आसमान छू गई है। बीएससी गणित सामान्य वर्ग के लड़कों की मेरिट 89.8 प्रतिशत और बीए प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग लड़कों की मेरिट 77 प्रतिशत है।
विज्ञापन


 इसके अलावा बीकॉम में 81 प्रतिशत के ऊपर वाले बच्चों को शामिल किया गया है। बीएससी जीव विज्ञान सामान्य लड़कों की मेरिट सूची 85 प्रतिशत गई है। इस बार भी कम अंकों से पास छात्र-छात्राओं की एफजी कॉलेज में पढ़ने की मंशा पूरी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


फिरोज गांधी कॉलेज में दाखिले के लिए इस बार भी डिक्टेंशन नंबरों से पास छात्र-छात्राओं को ही मौका मिल पाएगा। शनिवार को दाखिले की पहली वरीयता सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में इस साल मेरिट सूची और हाई है। नामांकन के लिए करीब आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश फार्म भरकर जमा किया है, लेकिन इसमें मेरिट हाई होने के कारण छात्र-छात्राओं की मंशा पर पानी फिर गया है।

 प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि मेरिट सूची जारी की गई है। आगामी 13 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed