फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   help

अमर उजाला अभियान (अपनत्व) का प्रयास लाया रंग, अफसर पहुंचे बच्चों के गांव

Sun, 30 May 2021 07:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
help
डीह (रायबरेली)। अमर उजाला अभियान (अपनत्व) का प्रयास रंग लाने लगा है। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद बाल विकास परियोजना और राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को डेला गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका दुख दर्द जाना।
विज्ञापन

टीम में शामिल अफसरों ने परिवार का ब्योरा जुटाया। मृत दंपती के बच्चों और बूढ़ी मां को भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। जल्द मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डीह ब्लॉक क्षेत्र के डेला गांव निवासी राजेश कुमार (40) और उनकी पत्नी शोभा (38) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। एक हफ्ते पहले शोभा की मौत हो गई थी, जबकि शुक्रवार को राजेश ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती की कोरोना जांच निगेटिव पाई गई थी। इसके बाद भी दोनों बीमार चल रहे थे। दंपती की मौत के बाद हंसते खेलते परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर मृतक राजेश की बूढ़ी मां धनपती के अलावा चार बच्चे गांधी, प्रिंस, परी, सौरभ हैं।
मृतक राजेश ही परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह मजदूरी करता था। शनिवार को समाजसेवी आशीष सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी थी। साथ ही दंपती के बच्चों को पढ़ाई का जिम्मा खुद उठाने का ऐलान किया था।
रविवार को अमर उजाला में खबर छपी तो राजस्व विभाग भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा यादव, लेखपाल दीपक सिंह एवं ब्लॉक की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची और परिवार का ब्योरा जुटाया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि परिवार का ब्योरा अधिकारियों ने मांगा है, जिसको भेजा जा रहा है। वहीं समाजसेवी आशीष सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी और कहां की मृतक दंपत्ति के तेरहवीं संस्कार में जो खर्च आएगा उसे मैं खर्च करूंगा। समाजसेवी आशीष सिंह द्वारा पीड़ित परिवार की मदद की लोगों ने सराहना की। इस दौरान बंटी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed