फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heavy vehicular traffic on Say river bridge from today

सई नदी पुल पर भारी वाहनों का आवागमन आज से

Sun, 08 Nov 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicular traffic on Say river bridge from today
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी के पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। आज (सोमवार) सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का आवागमन भी इस पर शुरू हो जाएगा। हल्के वाहनों का आवागमन 06 नवंबर से ही शुरू करा दिया गया था। हालांकि चौड़ीकरण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज सई पुल की मरम्मत के लिए 20 अक्तूबर से 05 नवंबर तक हल्के और भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया था। पुल मरम्मत के साथ-साथ मुंशीगंज बाईपास तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन

06 नवंबर से छोटे वाहनों का आवागमन भी शुरू करा दिया गया, लेकिन सई पुल से मामा चौराहे तक चौड़ीकरण के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन यथावत रखा गया। अब आज (सोमवार) सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि चौड़ीकरण कार्य अब भी पूरा नहीं हो पाया है। मिट्टी की भराई भी कराई जा चुकी है। गिट्टियां भी डाली गई है, लेकिन डामरीकरण का कार्य नहीं कराया गया है। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी के पुल की मरम्मत का काम चलने के कारण भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया था।
इससे भारी वाहनों को 20 से लेकर 30 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहन चालकों को होती है। यह वाहन बछरावां से लालगंज होते हुए मुराईबाग-ऊंचाहार होकर निकलते थे।
रोडवेज बसें भी इतना चक्कर लगा रही थीं। बदहाल राजमार्गों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रतापगढ़, जौनपुर, सलोन व सूची की तरफ जाने वाले भारी वाहन सिविल लाइंस चौराहे से परशदेपुर रोड होते हुए निकलते थे। हाईवे से आवागमन शुरू होने से काफी राहत मिल जाएगी।

आज (सोमवार) सुबह 8 बजे से तय समय पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। मामा चौराहे से सई पुल तक मिट्टी की भराई का कार्य होने के साथ-साथ गिट्टियां भी पड़ चुकी हैं। इस कार्य को दो-तीन दिन में पूरा करा लिया जाएगा। जाम की समस्या नहीं होगी। इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। -आरवी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed