{"_id":"68b4ac39a1ff60523e03eff9","slug":"heavy-rain-brought-relief-from-heat-waterlogging-caused-problems-raebareli-news-c-101-1-rai1002-140031-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से हुई दिक्कत
Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर के सत्यनगर में सड़क पर भरे पानी से निकलते बाइक सवार।
रायबरेली। दस दिन बाद हुई तेज बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि बारिश से सड़कों पर जलभराव से आवागमन में दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। दूसरी ओर बारिश के दौरान बिजली गिरने से डीह के पोठई गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई।
रविवार को सुबह से बदली छाई रही और दोपहर 12 बजे एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश होने से शहर के निचले मोहल्लों में पानी भर गया। कैनाल रोड से आनंद नगर को जाने वाली सड़क पर अधिक जल भराव रहा। इसी तरह आईटीआई रोड से सुल्तानपुर हाईवे को जाने वाले बाईपास मार्ग पर पानी भर गया। सत्यनगर और मलिकमऊ में भी अधिक जलभराव रहा। रविवार को अवकाश होने के कारण सड़क पर भीड़ कम रही, इस कारण यातायात पर जलभराव का असर कम रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। इस दौरान 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक नमी अधिक हो रही है। इस कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
डीह में किसान पर गिरी बिजली, परिजनों में कोहराम
डीह (रायबरेली)। तेज बारिश में रविवार दोपहर पोठई गांव निवासी रामखेलावन (45) रविवार दोपहर गांव के किनारे खेत में निराई का काम कर रहे थे। इसी बीच तेज गरज के साथ किसान रामखेलावन पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी।
राम खेलावन की मौत होने की खबर से घरवालों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी गुड्डा व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई और परिवार के लोगों और ग्रामीणों से बात की। मामले में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से किसान की मौत होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।