{"_id":"61116f818ebc3e80ba59f3b1","slug":"health-workers-submitted-memorandum-raibaraily-news-lko590648524","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सात सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व मंत्री राजकुमार ने राष्ट्रीय वेतन प्रणाली लागू कराने की मांग की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मधेसिया, संप्रेक्षक अजय सक्सेना ने ठेका प्रथा बंद कराने के साथ ही एरियर भुगतान की मांग की। फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला मंत्री दृगपाल वर्मा ने कहा कि निजीकरण व्यवस्था समाप्त की जाए। उन्होंने आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही पुरानी पेंशन योजना भी लागू कराने की मांग की।
राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष शशिबाला सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने ईमानदारी से रात-दिन काम किया। समस्त कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यापित की जाए।
विज्ञापन
कोरोना से कर्मचारियों की मृत्यु पर 50 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि शीघ्र दी जाए। रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदोन्नतियां एक माह में कर दी जाएं। जून में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन एक जुलाई को लगने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर निर्धारित किया जाए।