फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

वैक्सीन की 3900 डोज मिलीं, आज 280 स्थलों पर टीकाकरण पर लगेगा ब्रेक

Wed, 30 Jun 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
health
रायबरेली। एक जुलाई से विशेष टीकाकरण की तैयारी धरी रह गई है। मात्र 3900 डोज वैक्सीन मिलने के कारण पहले दिन 280 स्थानों पर होने वाले टीकाकरण के काम पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन आने के बाद ही टीकाकरण में तेजी आ सकेगी। यहां तक वर्कप्लेस के सेंटरों पर भी टीकाकरण नहीं कराया जाएगा। वैक्सीन की बेहद कमी के कारण गुरुवार को लोगों को टीका लगवाने के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन ने एक जुलाई से टीकाकरण में तेजी लाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कराया था। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाइयों को क्लस्टर में बांटकर टीकाकरण अभियान शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया था। एक साथ 280 स्थानों पर टीकाकरण करवाने का लक्ष्य रखा गया था। टीमों में सभी एएनएम, आशा आदि को शामिल किया गया था।
गांवों में टीमों के पहुंचते ही घर-घर बुलावा परची भी भेजने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जिले को मात्र 3900 डोज वैक्सीन ही मिलने के कारण पूरी की पूरी तैयारी धरी रह गई है।
गुरुवार को पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग तैयार माइक्रोप्लान के तरह टीकाकरण शुरू नहीं कराएगा। जब भी पर्याप्त वैक्सीन मिलेगी तो टीकाकरण नए अभियान के रूप में शुरू हो सकेगा।
स्थिति यह है कि वैक्सीन कम मिलने के कारण वर्कप्लेस के सेंटरों पर भी गुरुवार को टीकाकरण नहीं हो पाएगा। गुरुवार को लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान ही होना होगा। सेंटरों को बेहद कम वैक्सीन मुहैया कराई गई है।
शहर को मिली 900 डोज वैक्सीन, स्लॉट बुकिंग रोकी
जिले को मिली 3900 डोज वैक्सीन में 900 डोज वैक्सीन शहर के सेंटरों को दी गई है। शहर के चार सेंटरों पर 50-50 स्लॉट बुक कराए जाने के बाद बुकिंग को रोक दिया गया है।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि काफी कम वैक्सीन मिलने के बाद वर्कप्लेस सेंटरों पर टीकाकरण नहीं हो पाएगा। जिला अस्पताल, आईएमए, पीएचसी देवानंदपुर और गोराबाजार में टीकाकरण होगा।

एक जुलाई से टीकाकरण के लिए 280 क्लस्टर बनाए गए थे, लेकिन वैक्सीन कम होने के कारण सभी क्लस्टरों में काम नहीं होगा। शहर के साथ ही जरूरी स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। पर्याप्त वैक्सीन मिलने के बाद प्रभावी ढंग से टीकाकरण का काम शुरू होगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed