फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health is deteriorating due to fever and vomiting-diarrhea

Raebareli News: बुखार व उल्टी-दस्त से बिगड़ रही सेहत

Sat, 30 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to fever and vomiting-diarrhea
लालगंज सीएचसी में शुक्रवार को मरीजों की जुटी भीड़।
रायबरेली। जिले में बुखार, जुकाम और उल्टी-दस्त का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में गंभीर 23 मरीजों को भर्ती किया गया। लालगंज सीएचसी में भी मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बुखार और जुकाम के ज्यादा मरीज आए। बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में आने के बाद रागिनी (12), राजकुमारी (35), आलोक (23), रश्मी (23), रानी (35), फूलमती (65), आराधना (30), रेहाना (25), कशिश (22), राबिया (40) समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण बीमारियों का खतरा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन


लालगंज सीएचसी की ओपीडी मेंं 720 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, जुकाम और सर्दी-खांसी के मरीज रहे। मरीज सुशीला ने बताया कि सुबह से ही अस्पताल में पंजीकरण के लिए लंबी लाइन लग गई है। भीड़ अधिक होने से उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। विवेक साहू ने बताया कि भीड़ के कारण उपचार समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed