फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Headmaster suspended

हेडमास्टर गायब, किया निलंबित

Fri, 19 Jul 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended
रायबरेली। शासन और उच्च अधिकारियों के लगातार निर्देशों और फटकार के बाद भी परिषदीय विद्यालयों की हालत नहीं सुधर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति गंभीर रुख नहीं अपनाया जा रहा है। अध्यापक भी मनमर्जी कर रहे हैं। आए दिन हो रहे निरीक्षण में मिल रही खामियां इसका जीता जागता उदाहरण है। गुरुवार को भी निरीक्षण में एक विद्यालय में 72 बच्चों को अकेले एक शिक्षामित्र संभाल रही थीं।
विज्ञापन

यहां तो 13 दिन से हेडमास्टर ही लापता हैं। निरीक्षण आख्या मिलने पर बीएसए ने हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक डलमऊ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामनगर टिकरन में चल रही लापरवाही के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए इस विद्यालय का विशेष तौर से निरीक्षण कराया गया। यहां चल रही मनमानी उजागर हो गई।
विज्ञापन

इस विद्यालय में निरीक्षण के लिए सुबह 9.10 बजे पहुंचे जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) विनय कुमार तिवारी को स्कूल में स्टाफ के नाम पर महज शिक्षामित्र सरिता सिंह ही उपस्थित मिलीं, जो 72 बच्चों को अकेले संभालने के साथ ही स्कूल की देखरेख भी कर रही थी। यहां 109 बच्चे नामांकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी एमडीएम ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिरीश कुमार सिंह 6 जुलाई से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। निरीक्षण के समय शिक्षा मित्र ने बताया कि यहां तैनात सहायक अध्यापिका रीता सिंह चिकित्सकीय अवकाश पर हैं, जिनके अवकाश संबंधी अभिलेख भी मिले।

दूसरे सहायक अध्यापक राजेश कुमार प्रशिक्षण के सिलसिले में सुबह 9 बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र चले गए थे। इस वजह से शिक्षामित्र को ही सारी जिम्मेदारी अकेले निभानी पड़ रही थी। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि डीसी एमडीएम की निरीक्षण आख्या के आधार पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। डीसी एमडीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरान व रनमऊ का भी निरीक्षण किया, जहां स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed