फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Harsha in ICSE and Katyayani made first place in ISC

आईसीएसई में हर्ष और आईएससी में कात्यायनी ने बनाया पहला मुकाम

Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Harsha in ICSE and Katyayani made first place in ISC
रायबरेली। आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में हर्ष मिश्रा और आईएससी (12वीं) की परीक्षा में कात्यायनी सिंह ने जिला स्तर पर पहला मुकाम बनाकर अपनी मेधा का परिचय दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद रिजल्ट आया तो सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

परिवारीजनों में भी खुशी छा गई। मिठाई खाने और खिलाने का दौर चला तो बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोविड-19 को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भले ही जश्न न मना सके हों, लेकिन मेधावियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

रायन इंटरनेशनल स्कूल और सेंट पीटर्स स्कूल का दबदबा रहा। न्यू विजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अच्छी मेहनत की। रायन इंटरनेशनल स्कूल में कोविड समकक्ष इकाई स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रायन के प्रिंसिपल विनीश नायर ने अपने स्कूल के गिने-चुने मेधावियों को शहर स्थित एक होटल में बुलाकर उनका अभिनंदन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुशी तो मनाई गई, लेकिन जश्न जैसा कोई माहौल नहीं दिखा।

सेंट पीटर्स स्कूल में पिछली बार की तरह कोई जश्न जैसा माहौल नहीं नजर आया। कुछ बच्चे जरूर पहुंचे, जिन्हें स्कूल के प्रिंसिपल फादर लुईस ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। न्यू विजन स्कूल में मेधावियों की सफलता पर सह प्रबंधक आमिर बेग ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
आईएससी (12वीं) के मेधावी छात्र-छात्राएं
* कात्यायनी सिंह, 96.75 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* अनुराग मौर्य, 96.00 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* शाम्भवी सिंह, 95.25 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* आदित्य वाजपेयी, 94.25 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* आदर्श गुप्ता, 92.75 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
* शांतनु चौहान, 92.25 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अन्वित आनंद, 91.00 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अनूपा तिवारी, 90.50 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* निखिल द्विवेदी, 89.50 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* मारिया अंसारी, 89.25 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* आशीष यादव, 88.00 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
आईसीएसई (10वीं) के मेधावी छात्र-छात्राएं-
* हर्ष मिश्रा, 98.8 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अनुष्का तिवारी 98.4 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* शिवेंद्र सिंह, 97.00 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* अर्पित श्रीवास्तव, 96.6 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* स्मृति जायसवाल, 96.6 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अमानत फातिमा, 96.4 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
* आकांक्षा पटेल, 95.8 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अनुष्का सिंह, 95.8 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* चिन्मय सर्वांश सिन्हा, 95.6 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* अनुराधा सिंह, 95.20 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* अंबुज सिंह, 95.00 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
* कृष्णा धर्मेंद्र, 94.8 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
* ओसिन, 94.8 प्रतिशत, रायन इंटरनेशनल स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed