{"_id":"60c364228ebc3ee48c04df14","slug":"hanging-raibaraily-news-lko58192461","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में फंदे पर लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसकी वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।
पूरे कोइली मजरे पोरई गांव की रहने वाली प्रियंका (23) घर पर थी। परिवारीजन खाना खाने के बाद सो गए। पति प्रमोद कुमार बिहार में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। सास रामश्री अपनी बेटी के घर गई थी।
शुक्रवार सुबह जब वह घर वापस आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान वंशराज यादव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।