फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

संदिग्ध हालात में युवती ने फांसी लगाकर दी जान दी

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
hanging
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक युवती का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाबत परिवारीजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे सेमान सिंह मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव की रहने वाली सविता (20) पुत्री प्रहलाद अपने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह उसका शव देखकर घर में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो गांव का ही एक युवक युवती को फोन पर लगातार परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। फिलहाल घर वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जगतपुर कोतवाल अजीत विद्यार्थी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोन पर गांव के ही एक युवक द्वारा परेशान करने की बात सामने आ रही है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed