फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जमीन पर छु रहे थे दोनों पैर

Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
hanging
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक एक दिन पहले घर से निकला था और उसके बाद घर वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ से उसका शव अंगौछे से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोटवारमऊ गांव निवासी हरिदयाल रैदास ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा बुधवार को किसी काम से निकला था। रात में लौटकर नहीं आया। शाम को उसकी खोजबीन भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीण जब बाहर गए तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की जानकारी पर घरवाले मौके पर पहुंचे। मृतक का शव अंगौछे से लटक रहा था, लेकिन उसके दोनों पैर जमीन पर थे। ऐसा लगा रहा था कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed