फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Growing a centimeter every hour the water level of the Ganges

हर घंटे एक सेंमी. बढ़ रही गंगा

Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ में गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु पहुंचने में बस एक मीटर का फासला रह गया है। गुरुवार को जलस्तर 97.360 मीटर पर पहुंच गया। एक घंटे में एक सेमी. पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हालात यही रहे तो जल्द नदी का पानी चेतावनी बिंदु के निशान को पार कर जाएगा। खेतों में पानी घुसने लगा है। इससे कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से पूरे इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। चेतावनी बिंदु के सापेक्ष पानी 97.360 मीटर पर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद, नेवादापट्टी, भीरनपुर, रामपुर लूक आदि गांवों के खेत में पानी जाने लगा है। इससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

 ग्रामीण कुंवर बहादुर, श्रीगणेश, शिवप्रसाद, रामसहाय, राम अवतार, रामकुमार का कहना है कि लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। खेत तक पानी पहुंच गया है। यही हाल रहा तो सब्जी, उड़द आदि की फसल डूब जाएगी।

हर बार बाढ़ से लाखों रुपये का नुकसान होता है, लेकिन मदद के नाम पर कुछ नहीं मिलता है। एसडीएम रामअक्षयवर का कहना है कि नदी का जलस्तर 97.360 मीटर पर पहुंच गया है।


 बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा। लेखपालों को गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed