फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   govt buy wheat from 73 centers in district

73 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा इस बार किसानों का गेहूं

Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
govt buy wheat from 73 centers in district
रायबरेली। जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जानी है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के 73 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य विभाग के 12, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 60 क्रय केंद्र खोलने की अनुमति मिली है। क्रय केंद्रों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। शासन से क्रय केंद्रों को तो हरी झंडी मिल गई है, लेकिन खरीद को लेकर कोई गाइडलाइन अभी तक नहीं आई है। खरीद का लक्ष्य तक तय नहीं हो सका है। ऐसे में ऊहापोह की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि धान खरीद में जिस तरह किसानों को परेशानी से दो चार होना पड़ा था, उसे देखते हुए विभागीय अधिकारी खाका तैयार करने में जुटे हैं कि गेहूं खरीद का कार्य बेहतर ढंग से हो सके। हालांकि क्रय केंद्रों के खोलने को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन गेहूं खरीद की प्रक्रिया कैसी रहेगी, इसके लिए अफसरों को शासन की गाइडलाइन का इंतजार है। अधिकारियों का मानना है कि देखना यह है कि इस बार किस तरह गेहूूं खरीद को लेकर निर्णय लिया जाता है, ताकि किसान केंद्रों पर पहुंचकर आसानी से अपने गेहूं की तौल करा सके।
विज्ञापन

धान खरीद में टोकन की समस्या किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी थी। टोकन के लिए ही किसानों को भागदौड़ करनी पड़ती थी। यही वजह थी कि तौल के समय धान खरीद व्यवस्था कभी पटरी पर नहीं आ सकी। कई किसानों ने तो सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय बाजारों में औने-पौैैने दाम में अपना धान बेच दिया। कई किसानों ने धान तो तौलाया, लेकिन आज तक विभाग के पोर्टल में किसानों के नाम की इंट्री न होने से उन्हें भुगतान के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कहते हैं कि इस बार ऐसी व्यवस्था हो, जिससे गेहूं तौलाने में दिक्कतें ना झेलनी पड़े। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 73 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पीसीएफ क्रय एजेंसी को सबसे अधिक केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। गेहूं खरीद की प्रक्रिया कैसी होगी, कितना लक्ष्य होगा, इसको लेकर शासन की अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही गेहूं की तौल कराई जाएगी। गेहूं तौल के लिए क्रय केंद्रों पर सभी तैयारियां कराई जा रही हैं।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गेहूं तौल कराने के लिए इस बार पीसीएफ के छह क्रय केंद्र खोले गए हैं। ऊंचाहार ब्लाक की साधन सहकारी समिति लिमिटेड रामसांडा, ऊंचाहार, खुर्रमपुर, रोहनियां ब्लाक की साधन सहकारी समिति रोहनियां, पीसीएफ पटेरवा व जगतपुर ब्लाक में साधन सहकारी समिति भीख सिद्धौर में क्रय केंद्र बनाए गये हैं। शासन ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।

केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर बोरा, कांटा, नमी मापक यंत्र व गेहूं की सफाई के लिए झन्ना आदि उपकरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद की जाएगी। केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए ऊंचाहार में दो व जगतपुर में एक क्रय केंद्र सहित तीन केंद्र कम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed