{"_id":"629ceb0342bf044e830429ac","slug":"gold-medal-raibaraily-news-lko633834536","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो की स्टेट चैंपियनशिप में बालिका टीम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो की स्टेट चैंपियनशिप में बालिका टीम ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। खो-खो बालिका टीम ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बस्ती जिले में 2 से 4 जून तक आयोजित जूनियर खो-खो स्टेट चैंपियनशिप में रायबरेली की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता। खिताबी मुकाबले में रायबरेली ने गाजीपुर को पराजित किया।
जिला खो-खो संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश एमेच्योर खो-खो चैंपियनशिप में बालिका वर्ग की 24 टीमों ने भाग लिया था।
लीग मैचों में फतेहपुर, मुजफ्फर नगर और आगरा को हराकर रायबरेली टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बीच प्रयागराज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में गाजीपुर की टीम को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
रायबरेली टीम की खिलाड़ी ऊषा सिंह को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड और मुस्कान सिंह को बेस्ट अटैकर का अवार्ड मिला। टीम में पूनम, चांदनी, जया वर्मा, काजल, अंशिका, महक, आयुषी समेत अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, राधेश्याम सिंह, माताप्रसाद वर्मा, ईश्वर चौधरी, शिवशरण सिंह, सत्य प्रकाश, संतोष पटेल आदि ने खुशी जताई है।
तीनों वर्गों में बालिका टीम बनी चैंपियन
एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिकरिया और सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि इस सत्र में जिले की बालिकाओं ने खो-खो में तीनों वर्ग की चैंपियनशिप जीती है। सीनियर बालिका, जूनियर बालिका और सब जूनियर बालिका टीम ने प्रदेश में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तीनों ही टीमों के सभी खिलाड़ियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।