{"_id":"5ef631548ebc3e42c45992b1","slug":"gm-flags-off-state-of-the-art-humsafar-coach-raibaraily-news-lko527894870","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक हमसफर कोच को जीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक हमसफर कोच को जीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में निर्मित स्मार्ट हमसफर ट्रेन कोचों की रेक को जीएम विनय मोहन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कोच पूरी तरह से पंरपरागत कोचों से अधिक सुविधाओं से लैस है।
इनमें वाईफाई पर आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें स्मार्टफोन एकीकृत मीडिया और गेमिंग सेवाएं, मोबाइल-टैब के लिए एंड्रॉइड और आईओएस ऐप पर विडियो की सुविधा उपलब्ध है। यही नहीं डिब्बे में पानी कम होने पर स्वत: आने वाले स्टेशन को एसएमएस से सूचना मिल जाएगी और वहां पानी फिर से रिचार्ज कर दिया जाएगा। मेट्रो ट्रेन की तरह ही डिब्बों में आने वाले स्टेशन की सूचना भी मिल सकेगी।
हमसफर हमसफर ट्रेन कोचों में आकर्षक विनाईल शीट, जेल कोटेड एफआरपी लवेटरी माड्यूल के साथ बेहतर बनाया गया है। यही नहीं इन कोचों को जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली से भी लैस कया गया है। यात्री घोषणा प्रणाली, ट्रेन का नाम और ट्रेन नंबर प्रदर्षित करने के लिए डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की चिकित्सा या सुरक्षा के लिए आपतकालीन टॉक बैक सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, कोच के अंदर वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए सेंसर लगाए गए हैं। इस मौके पर आरेडिका के पीसीएमई अनूप कुमार, सीएओ आलोक कुमार, सीएमएम संदीप शुक्ला व रामनारायण मीना सहित सीपीआरओ वीके दुबे सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।