फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Glimpses of cultural heritage seen in the exhibition

प्रदर्शनी में दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of cultural heritage seen in the exhibition
सलोन (रायबरेली)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन में रविवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने जहां खेल-मनोरंजन से संबंधित स्टॉल लगाए, वहीं अपने हाथों बनाए मॉडल भी प्रदर्शित किए। कई स्टालों पर देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

सम्मेलन में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे। इन सभी ने अपने बच्चों के क्रियात्मक कौशल को देखा। विज्ञान, गणित, भाषा, कला और खेल के अतिरिक्त एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक और कई प्रदेशों की जीवनशैली से संबंधित कलाकृतियां, मिट्टी और कागज से निर्मित खिलौने आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य कामाक्षा सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नैतिक, चारित्रिक एवं शैक्षिक उन्नयन के प्रति निरंतर सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में अभिभावकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
महराजगंज (रायबरेली)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में शनिवार को हुई की बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद किया। उनकी समस्याएं और सुझाव जानने की कोशिश की। इस दौरान छात्र-छात्राओं की गतिविधियों एवं शिक्षण कार्य पर चर्चा हुई।
रिचा बाजपेयी, रिया साहू, यशस्वी पांडेय, समीक्षा, प्रांजुल बाजपेयी, पलक मौर्य, नैतिक श्रीवास्तव आदि छात्र-छात्राओं ने कला, विज्ञान, कंप्यूटर से संबंधित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। ऊर्जा संरक्षण, ज्वालामुखी, वानस्पतिक खाद्य चक्र, वाटर बर्जर, वायु प्रदूषण समेत कई मॉडल सराहनीय रहे।

बैजनाथ, सुप्रीत शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव आदि अभिभावकों ने शैक्षिक उन्नयन पर अपनी बात रखी। अभिभावकों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाने समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्य रजनी श्रीवास्तव ने प्रतिभागी अभिभावकों को सम्मानित किया। इस मौके पर भूपेंद्र शुक्ला, सुलेमान सिद्दीकी, शिवांग अवस्थी, अरुण दुबे, नीतू सिंह, दीपा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed