{"_id":"123d862c5a3241ff27514dd0268f0abc","slug":"girl-steeped-in-ganga-river-continue-to-seek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबी बालिका तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबी बालिका तलाश जारी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर भीरमपुर घाट पर स्नान करने गई बालिका शुक्रवार को गंगा नदी में डूब गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने गोताखोरों की मदद से बालिका की खोजबीन कराई।
समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। बालिका के नदी में डूबने से परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं।
गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी पूजा (12) कक्षा पांच की छात्रा है। गुरुवार को वह धीरनपुर गांव अपनी बुआ के घर चली गई। सुबह वह सबके साथ भीरमपुर गंगा तट पर स्नान करने पहुंची।
नहाने समय ही वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते गहरे पानी में चली गई। आसपास के नाविकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ बीआर विक्रम मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बालिका को नदी में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ का कहना है कि बालिका की खोजबीन कराई जा रही है।