फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girl raped by taking him to a hotel in Lucknow

लखनऊ के होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by taking him to a hotel in Lucknow
रायबरेली। धोखा देकर महिलाओं की अस्मत लूटने के अलग-अलग दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एक मामले में युवती का आरोप है कि पेपर दिलाने के बहाने युवक उसे लखनऊ के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्याम शरण गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं धरई क्षेत्र महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी सलमान निवासी लंभुवा सुल्तानपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति के दोस्त सलमान ने शादी करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया। जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। सीओ राम किशोर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेज जाएगा।

दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी रामकिशुन यादव निवासी पूरेचतुरी मजरे सरायदामू थाना सलोन पर मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed