{"_id":"615ddc718ebc3e8bb11c2c66","slug":"gas-pipeline-will-pass-through-63-villages-in-the-district-raibaraily-news-lko598933171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले 63 गांवों से गुजरेगी गैस पाइप लाइन, भूमि की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले 63 गांवों से गुजरेगी गैस पाइप लाइन, भूमि की निशानदेही
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। देश की महत्वपूर्ण कांडला-गोरखपुर एलपीजी गैस पाइपलाइन जिले की तीन तहसीलों के 63 गांवों से होकर गुजरेगी। पाइपलाइन के मार्ग में पड़ने वाले गांवों की भूमि अधिग्रहण के लिए एनओसी मांगी गई है।
अधिकारियों ने गाटा संख्या के आधार पर लेखपालों को भूमि का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिए हैं। लेखपालों ने आबादी से दूर ग्राम सभा की जमीन की निशानदेही शुरू कर दी है। पाइप लाइन बिछाने के लिए किसानों की भी कुछ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।
देश में रसोई गैस की आपूर्ति को आसान बनाने के लिए गुजरात के कांडला बंदरगाह से गोरखपुर तक एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है। करीब 2757 किमी. लंबी गैस पाइपलाइन देश के कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इसकी लागत करीब नौ से 10 हजार करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस पाइपलाइन का एक भाग उन्नाव से गोरखपुर को जाएगा। यह लाइन जिले की लालगंज, डलमऊ व ऊंचाहार तहसील से होकर गुजरेगी। बताते हैं कि इस योजना में इंडियन आयल की 50 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।
पाइपलाइन के रास्ते में पड़ने वाली ग्राम सभा की बंजर, नवीन परती, नाली, चकमार्ग, नहर व तालाब की जमीनों के अधिग्रहण के लिए एनओसी मांगी गई है, जिसके लिए अधिकारियों को जमीन के भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपालों ने आबादी से दूर स्थित जमीन की निशानदेही शुरू कर दी है। इसी हफ्ते सत्यापन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद एनओसी की प्रक्रिया शुरू होगी।
ऊंचाहार के इन गांवों से निकलेगी गैस पाइप लाइन
तहसीलदार ऊंचाहार प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि कांडला गोरखपुर एलपीजी गैस पाइपलाइन ऊंचाहार तहसील के खजुरी, सुदामापुर, कजियाना, मनिहरशर्की, किसुनदासपुर, गोपालपुर घुरवस, रामसांडा, मियांपुर, सवैया हसन, मनीपुर भटेहरी, सवैया मीरा, हटवा, हिसामपुर, खरगसेनपुर, गोपालपुर उधवन, गंगेहरा गुलालगंज, मुरारमऊ, भुवालपुर, लालचंद्रपुर एकछनिहा व गंगश्री गांवों से लेकर निकलेगी। इन गांवों में पहले आबादी से दूर ग्राम सभा की जमीन का निशानदेही की जा रही है। किसानों की जमीन अधिग्रहण मानक के अनुरूप किया जाएगा।
गुजरात के कांडला बंदरगाह से गोरखपुर तक एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है। यह पाइप लाइन जिले की तीन तहसीलों के करीब 63 गांवों से होकर गुजरेगी। जमीन की निशानदेही तहसीलों से कराई जा रही है। किसानों से जितनी जमीन ली जाएगी, उसमें सर्किल रेट का 80 फीसदी भुगतान किया जाएगा।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)