फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   gangrape

हम कितना गिर गए : मानसिक बीमार बालिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर भाई को भेजा, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 08 Aug 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
gangrape
डीह (रायबरेली)। संवेदनहीनता की हदें पार हो गईं। दो युवकों ने अपने कृत्य से पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। इन लोगों ने एक मानसिक बीमार दलित बालिका के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बनाकर भाई को भेज दिया।
विज्ञापन

मानसिक बीमार होने के कारण पीड़िता घटना के बारे में परिवारीजनों को कुछ नहीं बता पा रही थी। भाई के पास वीडियो पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता भांप कर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीह कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी (11) मंदबुद्धि की है। अक्सर वह मजदूरी करने घर से बाहर जाती थी। घर पर बेटी अकेली रहती थी। इसी बीच गांव के दो युवकों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त को दोनों युवक बेटी को अपने घर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसके बेटे के मोबाइल पर भेज दिया। घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई।

दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानेदार पवन प्रताप सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के रहने वाले गुड्डू और राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed