{"_id":"47f614bbfca97d7c8c5d782b03b12c22","slug":"ganges-water-level-cross-the-warning-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु के पार हुई गंगा, खेतों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु के पार हुई गंगा, खेतों में घुसा पानी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतित पावनी गंगा का पानी शुक्रवार को चेतावनी बिंदु पार कर गया है। जिस तरह जलस्तर बढ़ है, उससे जल्द खतरे के निशान को पार कर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
जलस्तर चेतावनी बिंदु पार होने से कटरी क्षेत्र के लोगों में दहशत और बढ़ गई है। खेतों में जहां पानी घुस गया है, वहीं मिट्टी की कटान तेजी से हो रही है। खेतों के किनारे दरारें हो गई हैं। वहीं तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए चौक चौबंद व्यवस्था होने का दावा कर रहा है।
नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। गुरुवार को चेतावनी बिंदु के सापेक्ष पानी 97.360 मीटर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए 98.380 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
साथ ही हर घंटे एक सेंटीमीटर पानी बढ़ भी रहा है। ऐसे में पानी खतरे निशान छूने को बेताब दिख रहा है। घाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं। साथ ही अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद, नेवादापट्टी, भीरनपुर, रामपुर लूक आदि गांवों के खेतों में पानी जाने लगा है।
इससे लोगों में और दहशत बढ़ गई है। डलमऊ तहसीलदार प्यारेलाल का कहना है कि नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।