फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga's water level rises

गंगा का जलस्तर बढ़ा

Mon, 31 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises
डलमऊ-ऊंचाहार। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके चलते किसानों द्वारा नदी किनारे बोई गई तरबूजा और खरबूज की फसल डूब गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर 94.600 मीटर रिकार्ड किया गया। जो खतरे के निशान निशान से मात्र 4.76 मीटर नीचे है। नदी के एकाएक बढ़े इस जल स्तर से कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

डलमऊ तहसील क्षेत्र में शनिवार की शाम गंगा के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। उफनाई गंगा का पानी कटरी क्षेत्र में फैलने से वहां किसानों की बोई गई तरबूज, खरबूजा आदि की फसल पूरी तरह डूब कर नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल स्तर बढ़ने से गंगा कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, चकमलिक भीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, कल्याणपुर बेती, चांदपुर लुक आदि गांवों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। रविवार की देर रात गंगा खतरे के निशान 99.360 मीटर के सापेक्ष 94.600 मीटर पर बह रही थी।
उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हो रही वृद्धि को देखते हुए तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटरी में तैनात क्षेत्रीय लेखपालों और पुलिस को निर्देशित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा के जल स्तर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के किसान गोकना, गोलाघाट, बादशाहपुर, खरौली घाटों पर गंगा के रेत में तरबूज, खरबूजा व सब्जी की फसल की खेती करते हैं। इस समय सैकड़ों बीघे तरबूज की फसल गंगा के रेत में लहलहा रही है, लेकिन नदी के बढ़े जल स्तर के कारम उन भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

किसान रामकुमार निषाद, राम बाबू, जीवनलाल, विकास निषाद, रामलखन का कहना है कि गंगा में जलस्तर बढ़ता रहा तो आसपास के क्षेत्रों में बोई तरबूज व सब्जी की फसल बाढ़ के पानी में डूब कर बर्बाद हो जाएगी। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होगा। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि गंगा में जलस्तर अभी जल्द हुई बरसात की वजह से बढ़ रहा है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed