फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gang rape with mother in the name of getting job for son

बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर मां से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with mother in the name of getting job for son
डीह (रायबरेली)। बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने इसकी शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। पीड़िता को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बछरावां थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जान पहचान तीन माह पूर्व मनीष श्रीवास्तव निवासी सुभाष नगर कोतवाली नगर रायबरेली से हुई थी। उसने महिला से कहा कि मेरी जान पहचान सरकारी अधिकारियों से है। मैं तुम्हारे लड़के की सरकारी विभाग में नौकरी लगवा दूंगा। 25 जुलाई की शाम सात बजे आरोपी ने महिला को रायबरेली बुला कर कहा कि कुछ अधिकारी परशदेपुर आए है। उनसे तुम्हारे लड़के की नौकरी के बारे में बात करनी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब वह रायबरेली पहुंची तो आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे चार पहिया वाहन पर बैठा कर परशदेपुर रोड की तरफ ले गया। गाड़ी में सवार तीन लोगों ने इमली चौराहा परशदेपुर रोड स्थित प्राइमरी स्कूल के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी। दुष्कर्म के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर शारदा सहायक नहर पुल के पहले उतार कर आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed