फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gang rape case registered after 24 days

24 दिन बाद दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का केस

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gang rape case registered after 24 days
लालगंज (रायबरेली)। एसपी के निर्देश के बाद 24 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की बच्ची को घर में खेलता हुआ छोड़कर उसकी मां तीन जून को घर का सामान लाने बाजार गई थी। वापस आने पर घर में बिटिया को रोता-बिलखता पाया। पूछने पर बेटी ने मां को पूरी घटना बयान की। पड़ोस के ही दो किशोरों ने उसे अपने घर में बिल्ली दिखाने की बात बताकर बुला ले गए थे और वहीं चारपाई पर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां घटना की शिकायत को लेकर थाने आयी लेकिन घर व परिवार के लोगों के कहने सुनने पर वह दबाव में आ गई और सुलह समझौते की बात कहकर लोग उसे थाने से वापस घर लिवा ले गए। उस समय पीड़िता का पिता कहीं बाहर गया हुआ था। वह जब वापस लौटा तो बेटी को पत्नी के साथ लेकर थाने आया। थाने में पुराने समझौते की बात बताकर उसे लौटा दिया गया। इस पर पीड़िता का पिता उसे लेकर एसपी के पास के गया। एसपी से मिलकर उसने पूरी आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed