{"_id":"6238cca1f9d41c14150dda44","slug":"gang-looted-cement-loaded-truck-police-arrests-two-raibaraily-news-lko622555513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट से भरा ट्रक लूूटा, वाहन मालिक के बेटे-चालक को गाड़ी से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट से भरा ट्रक लूूटा, वाहन मालिक के बेटे-चालक को गाड़ी से नीचे फेंका
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने न सिर्फ सीमेंट से भरा ट्रक लूूट लिया, बल्कि वाहन मालिक के बेटे और चालक की पिटाई करके उन्हें चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जनपद में बेखौफ इस वारदात से दहशत फैल गई। जानकारी होने पर सीओ सदर और भदोखर थानेदार ने बछरावां टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक बरामद करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि अन्य बदमाश पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फरार हो गए।
देर रात सीमेंट लादकर एक ट्रक प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहा था। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे अवस्थी अलावलपुर निवासी सचिन शुक्ला ट्रक चला रहा था, जबकि ऊंचाहार क्षेत्र के मदारीगंज निवासी एवं गाड़ी मालिक विनोद कुमार त्रिपाठी का बेटा सार्थक भी गाड़ी पर मौजूूद था। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्र्ीय राजमार्ग स्थित मुंशीगंज के पास बोलेरो सवार कुछ बदमाशों ने ट्रक को रोककर अगवा कर लिया। एक बदमाश गाड़ी चलाता रहा, जबकि बोलेरो सवार अन्य बदमाश पीछे चल रहे थे। कुछ दूर जाने पर सई नदी पुल के पहले बदमाशों ने चालक और वाहन मालिक के बेटे की पिटाई की और उन्हें चलती गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए।
घटना की इसकी जानकारी पीड़ितों ने डॉयल 112 को दी। कुछ देर बाद जानकारी होने पर सीओ सदर वंदना सिंह और भदोखर थानेदार मय फोर्स भी मौके पर पहुंच गए। थानेदार ने वायरलेस करके हाईवे पर पुलिस को अलर्ट करते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। बछरावां टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि अन्य बदमाश बोलेरो पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थानेदार ने बताया कि जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंचम सिंह निवासी दिलीप यादव, भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाभेला निवासी ननकू उर्फ ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा है। जीपीएस सिस्टम से पता चल रहा था कि बदमाश ट्रक लेकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। ऐसे में पुलिस बदमाशों तक आसानी से पहुंच गई। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि बदमाश पहले वाहनों को लूटने का काम करते हैं। इसके बाद लूटे गए वाहन को ले जाकर मोहनलालगंज में खड़ा कर देते हैं। कुछ दिन बाद पुलिस के शांत होने पर आसानी से बदमाश ट्रक की बिक्री कर लेते हैं। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है कि वह मोहनलालगंज में कहां पर वाहनों को खड़ा करते हैं और इसके पीछे और कितने लोगों का हाथ है।