फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Galla Mandi Overbridge not passable

Raebareli News: चलने लायक नहीं गल्ला मंडी ओवरब्रिज

Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandi Overbridge not passable
गल्लामंडी के पास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने से रोका गया आवागमन।
रायबरेली। गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज से सफर करने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। वजह, ओवरब्रिज पूरी तरह से डैमेज है। आईआईटी वाराणसी से आई टीम की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। टीम के सदस्यों के मुताबिक ओवरब्रिज में एक गर्डर और एक पिलर (खंभा) के अलावा कई जगह छत जर्जर है। यदि इस पर यातायात शुरू करा दिया जाए तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में ओवरब्रिज की मरम्मत में देर लगेगी। खास बात ये है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ओवरब्रिज मरम्मत कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। अब ओवरब्रिज मरम्मत के लिए सेतु निगम को पीडब्ल्यूडी पत्राचार करेगा। जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के पास सेतु निगम की फतेहपुर इकाई ने 2011 में ओवरब्रिज का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


रखरखाव ठीक से न होने के कारण ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। 12 दिन पहले ओवरब्रिज की छत टूट गई थी। सरिया बाहर आ गई, सड़क भी धंस गई थी। इससे ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने आईआईटी वाराणसी को पत्राचार किया था। एके शुक्ला की अगुवाई में आई टीम ने बुधवार को ओवरब्रिज की जांच की। जांच में कई खामियां मिलीं। टीम ने साफ कहा कि जब तक ओवरब्रिज की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक इससे आवागमन शुरू कराना खतरे से खाली नहीं है।


चार किमी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं लोग
ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने से आवागमन रोक दिया गया है। वाहनों को जहानाबाद चौकी के पास से त्रिपुला होते हुए निकाला जा रहा है। केवल दो पहिया वाहन ओवरब्रिज के पास बने रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास से निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गल्ला मंडी जाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को होती है। व्यापारियों व किसानों को वाहन लेकर चार किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
निर्माण और हैंडओवर में कमीशनबाजी का खेल
ओवरब्रिज निर्माण के बाद से कई बार कमियां आईं। मरम्म्त और रखरखाव में खानापूर्ति की गई। जिस समय ओवरब्रिज लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया। उस समय भी सड़क व ओवरब्रिज में कई खामियां थी। इसके बावजूद इसे हैंडओवर कर लिया गया। इससे साफ है कि कहीं-कहीं पुल के निर्माण और हैंडओवर करने में कमीशनबाजी का खेल हुआ।



सेतु निगम को लिखा जाएगा पत्र
ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम ने कराया था। जांच के बाद पुल की मरम्मत सेतु निगम कराएगा। इसके लिए निर्माण कराने वाली सेतु निगम की इकाई को पत्राचार किया जाएगा। यही वजह है कि अभी ओवरब्रिज की मरम्मत में समय लग सकता है।
- महिपाल सिंह, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed