फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   From Saras Hotel to Sai River and Canal Road will be commercial

सारस होटल से सई नदी तक व कैनाल रोड होंगे कॉमर्शियल

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
From Saras Hotel to Sai River and Canal Road will be commercial
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण की तैयार हो रही महायोजना-2031 को मंडलायुक्त रंजन कुमार ने हरी झंडी दे दी है। गत गुरुवार की देर शाम हुई बोर्ड की बैठक में कमिश्नर ने आरडीए से शहर के विकास के लिए करीब 40 करोड़ के प्रस्ताव को भी पास कर दिया। अब तक आवासीय क्षेत्रों में घोषित सारस होटल से लेकर सई नदी तक और कैनाल रोड को कॉमर्शियल घोषित किया जाएगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में आवासीय की जगह व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। डिग्री कॉलेज चौराहा से अस्पताल चौराहा तक कचेहरी रोड को भी बाजार स्ट्रीट बनाने के प्रस्ताव को भी पास किया गया है। यह दीगर बात है कि कचेहरी रोड पर भी बड़े-बड़े कांप्लेक्स खड़े हैं।
विज्ञापन

रायबरेली प्राधिकरण बोर्ड की बैठक गत गुरुवार की देरशाम मंडलायुक्त रंजन कुमार ने लखनऊ में की। बैठक में डीएम व आरडीए की उपाध्यक्ष माला श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट व सचिव पल्लवी मिश्रा, सहायक अभियंता मो. अहमद, संजीव कुमार, राजेश पांडेय आदि शामिल हुए। बैठक में आरडीए की ओर से शहर में करीब 40 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास किया। बोर्ड की बैठक में खास मुद्दा महायोजना-2031 रहा। मंडलायुक्त ने महायोजना के प्रस्तावों को हरी झंडी देकर प्रस्तावों पर आपत्तियां लेने के निर्देश दिए। आपत्तियों का समय से निस्तारण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

महायोजना में सुपर मार्केट को निर्मित क्षेत्र में रखने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा सारस होटल से सुल्तानपुर रोड पर पूर्व में विकसित घोषित क्षेत्र को निर्मित क्षेत्र में परिवर्तित करने का प्रस्ताव पास किया गया। कैनाल रोड के दाएं और बाएं व्यवसायिक भवनों के बन जाने के कारण इसे आवासीय क्षेत्र से व्यावसायिक क्षेत्र में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। डिग्री कॉलेज चौराहा से अस्पताल चौराहा तक बाजार स्ट्रीट की श्रेणी में रखने का प्रस्ताव पास किया गया। सारस होटल से सिविल लाइन होते हुए सई नदी तक व्यावसायिक एरिया घोषित किया जाएगा। इसके अलावा महायोजना-2031 में शामिल करने के लिए कई और प्रस्तावों को बैठक में रखा गया, जिसे मंडलायुक्त ने हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में रायबरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। करीब 40 करोड़ से विकास के प्रस्ताव के साथ ही महायोजना-2031 के प्रस्तावों को भी बोर्ड बैठक में रखा गया। जल्द ही प्रस्तावों पर आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।
-माला श्रीवास्तव, डीएम/उपाध्यक्ष आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed