फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Frightened by the rising water level of Sai River

Raebareli News: सई नदी का जलस्तर बढ़ने से सहमे

Mon, 01 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Frightened by the rising water level of Sai River
बछरावां (रायबरेली)। ब्लाॅक के 12 गांव सई नदी के किनारे बसे हुए हैं। नदी में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए गांव के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी नदी की धारा से निकल कर गांव की ओर बढ़ने लगा है। नदी के किनारे बोई गई फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक सिकंदर खेड़ा, उदरहरा, मंदाखेड़ा, दैजुआ खेड़ा, मैंनाहार कटरा, टेरा बरौला, अघौरा सहित 12 गांव में घुसने लगा है। रास्ते में पानी भरने लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरचंदा गांव का रास्ता बंद होने की कगार पर हैं। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से इस गांव के बच्चों ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास, रोहित, रामअचल व गंगा प्रसाद का कहना है कि पानी और बढ़ने पर नदी का पानी घरों में घुसने लगेगा। किशन, राम सजीवन, भवरेश्वर, रामस्वरूप व अकुंर का कहना है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं आया। खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि नदी के किनारे स्थित गांव में समय-समय पर जायजा लिया जा रहा है। अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed