{"_id":"a31e58ef79a5e60f7eaa94cdf7b43729","slug":"free-disabilities-teacher-handed-election-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्त शिक्षक को थमाई चुनाव की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशक्त शिक्षक को थमाई चुनाव की ड्यूटी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंप न होने के कारण सभागार की सीढ़ियों पर सरकते हुए चढ़ा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों के चक्कर लगाए, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पलिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात पवन कुमार पैदाइशी दोनों पैर से निशक्त है। इसके बाद भी चुनाव में उसको ड्यूटी करने का पत्र थमा दिया गया।
डीडीसी व बीडीसी चुनाव में सतांव ब्लॉक में रिजर्व में रखने के बाद ग्राम प्रधान के दूसरे व तीसरे चरण के मतदान कार्य में उसकी ड्यूटी लगा दी गई है।
सोमवार को किसी तरह वह फिरोज गांधी सभागार पहुंचा और प्रशिक्षण लिया। उसका कहना है कि ड्यूटी कटवाने के लिए हर तरह का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों के नाम के फीडिंग के समय ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए था।
उसके निशक्त होने की फीडिंग न होने के कारण ही उसकी ड्यूटी जारी हुई है। अब उसे मतदान कार्य में नहीं लगाया जाएगा।