फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fraud

कूटरचित तरीके से जमीन का करा लिया दोबारा बैनामा

Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
fraud
डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में जमीन हथियाने के नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डलमऊ तहसील के अंतर्गत आया है। कूटरचित तरीके से जमीन का दोबारा बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन

हद तब हो गई, जब एसडीएम ने डलमऊ कोतवाल को मामले में केस दर्ज कराने के लिए कहा तो वह आरोपी पक्ष से सेटिंग-गेटिंग के चलते एफआईआर नहीं दर्ज की। मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई है। एएसपी ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के निवासी योगेश कुमार ने एसडीएम को पत्र देकर बताया था कि उसकी तहसील गेट के पास बेशकीमती जमीन है। एक व्यक्ति ने कूटरचित दस्तावेज लगाकर उसकी जमीन को दोबारा बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश की शिकायत पर एसडीएम डलमऊ विजय कुमार ने जांच कराई तो मामला सत्य पाया गया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल से एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। होते करते एक पखवारा का समय बीत गया, लेकिन मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पीड़ित का कहना है कि कोतवाल मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। वह एसडीएम और सीओ तक की बात को नजरदांज कर रहे हैं। सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। कोतवाल से मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया है। उधर, कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि मामला जमीन से जुड़ा है। इसलिए केस दर्ज करके मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है।

कूटरचित तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया है। जांच में मामला सही पाया गया है। इस पर कोतवाल को जांच रिपोर्ट भेजकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया है। कई बार कहने के बाद भी कोतवाल ने मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
राजेश कुमार, एसडीएम डलमऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed