{"_id":"612e51e58ebc3ef16477bd7e","slug":"fraud-basis-of-job-raibaraily-news-lko593457615","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों से चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों से चार लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने कई युवकों से करीब चार लाख रुपये ठग लिए। मंगलवार को पीड़ितों ने संयुक्त रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बन्नामऊ गांव निवासी विपिन सिंह, निखिल निर्मल, अजीत, सुमित निर्मल, अजीत पुर निवासी कमल सिंह, बाराबंकी निवासी धर्मेंद्र सिंह, सुल्तानपुर निवासी दिलीप आदि परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंचे।
इन लोगों ने बताया कि रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी कानपुर के चकेरी, चुल्हाई का रहने वाला है और वह छह माह से गांव में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
उसने खुद को रेलवे में टीटी बताकर बरगला लिया। साजिशकर्ता गांव के ही युवक के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तक रजिस्टर करा लिया। साथ ही गांव के युवक विपिन का बैंक अकाउंट और एटीएम भी इस्तेमाल कर रहा है।
यही नहीं जॉइनिंग कराने के नाम पर वह युवकों को लेकर कई दिनों तक गोरखपुर के एक होटल में ठहरा रखा था। कई दिनों तक जब जॉइनिंग नहीं मिली तो युवकों ने विभाग से संपर्क किया। तब जाकर उसकी जालसाजी का पता चला। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।