{"_id":"6ac3f95f64059d82a70910d9","slug":"four-staff-nurses-removed-from-the-labor-room-raebareli-news-c-101-1-slko1033-169139-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार स्टाफ नर्सों को लेबर रूम से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार स्टाफ नर्सों को लेबर रूम से हटाया
Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव के मामले की जांच सोमवार को सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने की। प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर लेबर रूप में तैनात चार स्टाफ नर्सों को हटाकर वार्ड में तैनात करने का आदेश दिया।
साथ ही सभी नर्सों को काम में सुधार लाने की ताकीद देते हुए संबंधित नर्सों के खिलाफ अन्य कार्रवाई के लिए मामले को जिला स्वास्थ्य समिति में रखने का निर्देश भी सीएमएस को दिया।
बीते शनिवार की रात जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव होने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। खामी छिपाने के लिए अस्पताल कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया था। अपर चिकित्सा अधीक्षक और डीएम के निर्देश पर सोमवार को सीएमओ मामले की जांच करने के महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. निर्मला साहू की जानकारी लेने के बाद वार्ड पहुंचकर प्रसूता और नवजात का हालचाल लेने के बाद लेबर रूप में पहुंचकर घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
सीएमओ के आदेश पर स्टाफ नर्स निंकी देवी, साधना यादव, बबली निर्मल और रेखा को लेबर रूप से हटा कर वार्ड ड्यूटी में तैनात कर दिया गया।