फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four special trains made us wait for hours

Raebareli News: चार स्पेशल ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार

Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four special trains made us wait for hours
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें तो कुछ ज्यादा ही इंतजार करा रही हैं। सोमवार को चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल साढ़े आठ घंटे, पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल आठ घंटे, आनंद विहार-बरौली स्पेशल साढ़े पांच घंटे और कटरा-वाराणसी स्पेशल साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन


नियमित ट्रेनों में प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौने दो घंटे, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ने पौन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने आधे घंटे इंतजार कराया। गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 10 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व वाराणसी-दिल्ली स्पेशल सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed