{"_id":"614774e58ebc3ed52e443f6e","slug":"four-miscreants-of-the-gang-who-robbed-the-houses-arrested-raibaraily-news-lko596311553","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना पुलिस ने शनिवार रात घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लाख रुपये के जेवरात और रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में चारों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कुबूली है।
एसपी श्लोक कुुमार ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही थीं। वारदात के खुलासे के लिए थानेदार पवन प्रताप सिंह को लगाया गया था। रात में सूचना मिली कि टेकारी जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग मौजूद हैं और वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं।
सूचना पर थानेदार ने टीम के साथ पहुंचकर चार बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान सलोन कोतवाली क्षेत्र के भंगरी मजरे उमरन गांव निवासी चंद्रकेश यादव, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुरारमऊ निवासी सतीश कुमार, सोनेलाल और कमलेश पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थानेदार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 28,500 रुपये के अलावा चुराए गए कई जेवरात बरामद हुए हैं। पकड़े गए चंद्रकेश ने बताया कि उसने साथियों के साथ पूरे गौतमन गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इसके अलावा टेकारी दांदू, ईश्वरबक्श का पुरवा गांव में भी चोरी करने की बात कुबूली है। चंद्रकेश के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।