फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four killed by Corona, 386 positive

कोरोना से चार की मौत, 386 पॉजिटिव

Mon, 26 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 386 positive
रायबरेली। जिले के एल-2 अस्पताल में मौत से जूझ रहे चार मरीज सोमवार को आखिरकार कोरोना से जंग हार गए। साथ ही अस्पताल और होम आइसोलेशन में रहे 273 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच में 386 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। अब तक जिले में संक्रमित होकर कोरोना से जंग हारने वालों की संख्या 206 हो गई है, जबकि जंग जीतने वालों में 7799 मरीज शामिल हो गए हैं। 4262 एक्टिव मरीजों में 3033 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि वर्तमान समय में रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में 195 मरीज भर्ती कराए गए हैं। सोमवार को इलाज के दौरान जगतपुर, खुसहा, घोरवारा और सेवनपुर गांव के एक-एक मरीज की मौत हो गई। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 2268 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 386 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पहले से संक्रमित 273 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 7799 हो गई है। 4261 एक्टिव मरीजों में 3033 मरीज होम आइसोलेट कराए गए हैं। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में 40 लोगों की जांच की गई, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव मिले। डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करवाया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज में पांच कर्मी संक्रमित, जांच प्रभावित
महराजगंज। क्षेत्र में कोरोना जांच की जांच में लगे पांच सदस्यों के संक्रमित होने के बाद जांच का काम प्रभावित हो गया है। चीफ लैब टेक्नीशियन विवेक के पॉजिटिव होने के बाद उनकी टीम में लगे दो कर्मी भी संक्रमित हो गए। शेष बचे दो लोग लैब टेक्नीशियन अमर सिंह और राजेश कुमार के जिम्मे टेस्टिंग का काम आ गया है। फार्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टेस्टिंग के काम केवल प्रशिक्षित लोग ही कर सकते हैं। सोमवार के दिन पांच आरटीपीसीआर और 12 एंटीजन टेस्ट ही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख के पति व प्रधान प्रत्याशी की मौत
महराजगंज। पूर्व प्रमुख सुनीता साहू के पति सलेथू गांव प्रधान पद प्रत्याशी जयप्रकाश साहू की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते हैं प्रत्याशी कई दिनों से अस्वस्थ था। बुखार आ रहा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बछरावां विक्रांत अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शंकर चौधरी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि ने घर पहुंचकर शोक जताया है।

उपकेंद्र के एसएसओ की कानपुर में हुई मौत
परशदेपुर। छतोह में एसएसओ के पद पर तैनात संविदा कर्मी राकेश कुमार द्विवेदी की बुखार से कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। छतोह क्षेत्र के पूरे कलंदर मजरे गढ़ा निवासी राकेश विद्युत उपकेंद्र छतोह में एसएसओ की पद पर तैनाती थी। दो दिन पहले अचानक तबियत खराब हुई तो गौरीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed