{"_id":"629b9d1e25b18e72c90ec3c9","slug":"four-injured-in-accident-raibaraily-news-lko633743481","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित केशौली गांव के निकट शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बृजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी हर्षित मिश्रा बाइक से तकिया जा रहे थे। जबकि गुलाबराय खेड़ा अजीत खेड़ा मजरे निहस्था गांव निवासी अमरेंद्र, लल्ले व बबलू एक बाइक पर सवार होकर सेमरी से खरीदारी करने के बाद घर वापस आ रहे थे।
तभी केशौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे के निकट दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हर्षित, बबलू व लल्ले की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)