{"_id":"5f0217488ebc3e42d3713dfc","slug":"four-arrested-for-robbery-raibaraily-news-lko529346760","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की फिराक में चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की फिराक में चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार को डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को दबोच लिया। इसमें से तीन बदमाश महाराष्ट्र, जबकि एक बाराबंकी जिले का रहने वाला है। इनकी पूछताछ में लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुुआ है। साथ ही पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया।
सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बछरावां कोतवाल राकेश सिंह और एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश हरदोई गांव में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कोतवाल और एसओजी प्रभारी ने टीम के साथ छापा मारा और चार बदमाशों को दबोच लिया। इसमें बाराबंकी जिले के देवा शरीफ थाना क्षेत्र के वारिस टोला निवासी अनवर, महाराष्ट्र के कामिटी थाना क्षेत्र के कामिटी बीबी कॉलोनी न्यू एडखेड़ा, शांति नगर ईरानी जिला थाड़े निवासी सरफराज उर्फ सेट्टी और जबरा थाना रतलाम जिला रतलाम निवासी अब्बास को पकड़ा गया है।
इनके पास से चोरी की दो बाइकें, 12 बोर का एक तमंचा और एक हजार रुपये की नकदी के अलाव सोने की चेन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 16 मार्च को बछरावां क्षेत्र के उमरपुर और सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 जून को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह पेशेवर अपराधी हैं और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।