फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   For the sake of 40 thousand, the friend had killed the quacks

40 हजार की खातिर दोस्त ने ही किया था झोलाछाप का कत्ल

Thu, 17 Feb 2022 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
For the sake of 40 thousand, the friend had killed the quacks
रायबरेली। महज 40 हजार रुपये की खातिर दोस्त ने ही झोलाछाप की हत्या की थी। 16 दिन पहले हुए झोलाछाप की हत्या का बुधवार को नसीराबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि एक फरवरी को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे नकछेद में डॉ. निर्मल मंडल की हत्या कर दी गई थी। मृतक मूलरूप से पश्चिम बंगाल प्रांत के उत्तर चौबीस जिले के हावड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर का रहने वाला था। वह यहां पर क्लीनिक चलाता था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि जिस समय झोलाछाप की हत्या हुई थी, उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। हत्याकांड में बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र के उडरा गांव निवासी शंकर बैरागी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मृतक का दोस्त था। पूछताछ में उसने हत्या किए जाने की बात भी स्वीकारी है। सीओ के मुताबिक आरोपी और मृतक तीन साल से दोस्त थे। आरोपी का मृतक के घर आना जाना भी था। मृतक ने आरोपी की आर्थिक मदद करके उसे 40 हजार रुपये उधार देकर अमेठी जिले के गौरीगंज में एक दवा की दुकान करा दी थी। आरोपी मृतक को पैसा वापस नहीं कर रहा था। मृतक पैसा वापस मांग रहा था। इसी वजह से शंकर बैरागी ने सिल बट्टे से सिर पर प्रहार करके झोलाछाप की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। घटना में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed