{"_id":"61803aa4e3ef7271123ef02e","slug":"follow-traffic-rules-raibaraily-news-lko60281756","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में सोमवार से यातायात माह की शुुरुआत हुई। जिला अस्पताल स्थित रिफॉर्म क्लब में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, यातायात नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की जिंदगी की हिफाजत करें। धीमी गति से वाहन चलाने, ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने समेत अन्य यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
कहा, जिले में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां ट्रैफिक सिपाही तैनात किए गए हैं। हाइवे पर हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेमप्रकाश उपाध्याय ने कहा, वाहनों पर क्षमता से ज्यादा सवारियां न भरें। कार्यक्रम के दौरान एएसपी-एडीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात प्रभारी अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रचार वाहन शहर से लेकर कस्बों तक में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा।