फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Follow the traffic rules: ARTO

यातायात नियमों का पालन करें : एआरटीओ

Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules: ARTO
रायबरेली। सड़क हादसों को कम करने और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए सोमवार से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया। स्काउट भवन में एआरटीओ (प्रशासन) आरके सरोज ने जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

जिले भर में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता वैन को भी रही झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एआरटीओ ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन वाहन चलाते समय जरूर करना चाहिए। थोड़ी सी चूक हादसे का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करेें। वाहन चलाते समय जल्दबाजी कतई न करें। जल्दबाजी करने में ही हादसा हो जाता है। यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने कहा कि सिर्फ यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए तो 90 फीसदी सड़क हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संकल्प लेना होगा क्योंकि यातायात नियमों का पालन करेंगे तो जिस तरह घर से निकले हैं, उसी तरह घर पहुंच जाएंगे। वाहन चलाते समय यह जरूर ध्यान में रखें कि घर में आपका हर कोई इंतजार कर रहा है।
स्काउट भवन में एआरटीओ ने हरीझंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्काउट भवन से स्काउट के छात्रों एवं रोवर रेंजर अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर कचहरी होते हुए स्काउट भवन पहुंचे। इस मौके पर यातायात जागरूकता के लिए वैन को भी रवाना किया गया है।

यह वैन पूरे जिले में घूमकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर यातायात प्रभारी रेखा सिंह, स्काउट सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, इंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed